
Onlinekhabar Desk : तथागत भगवान गौतम बुद्ध की जन्मस्थली सिद्धार्थनगर के युवा रक्तवीर रिंकू मिश्र ‘राज’ को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में रामकृष्ण सेवा फाउंडेशन व मेजर ध्यानचंद खेल उत्थान समिति द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान समारोह में नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया।
समारोह में देश के 28 राज्यों तथा उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से विभिन्न संस्थाओं के रक्त वीर व समाजसेवियों को सम्मानित करने के लिए आयोजक आकाश गुप्ता व चयन समिति द्वारा का चयनित किया गया था। जिसमें सिध्दार्थनगर जिले के इटवा तहसील अंतर्गत के ग्राम पंचायत इंद्री ग्रांट के रहने वाले रिंकू मिश्र ‘राज’ का चयन राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान समारोह में नेशनल अवॉर्ड के लिए किया गया।
23 वर्षीय रिंकू मिश्र ‘राज’ को केरल नागालैंड के पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार की अनुपस्थिति में अति विशिष्ट अतिथि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के पुत्र, ओलंपिक विजेता राष्ट्रीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान, अर्जुन अवार्डी अशोक ध्यानचंद, अयोध्या महापौर गिरीश पति त्रिपाठीव पूर्व राज्य मंत्री तेज नारायण पांडेय के हाथों राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान प्रदान किया गया। रिंकू, आसपास के दर्जनों जिलों में अपने सामाजिक कार्यों के लिए काफी प्रसिद्ध हैं। वे जिले में आमजन की सेवा करने के साथ ही रक्तदान के लिए लोगों को जागरूक करते हैं।
सम्मान मिलने पर उन्होंने कहा की समय-समय पर रक्तदान करने वाले सहयोगियों के बिना उनका सामाजिक जीवन निष्फल है। उन्होंने सामाजिक कार्यों में सहयोग करने के वालों के प्रति धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।