टॉप न्यूज़दुनिया
Trending

Nepal : भूमिराज भट्टराई बने राष्ट्रीय मानव अधिकार प्रतिष्ठान के प्रदेश एवं विष्णु प्रसाद खतिवड़ा बने जिलाध्यक्ष

कपिलवस्तु जिले के चंद्रौटा में National Human Rights Foundation का वार्षिक अधिवेशन हुआ सम्पन्न

Nepal Desk : राष्ट्रीय मानव अधिकार प्रतिष्ठान (National Human Rights Foundation) का प्रांतीय तथा जनपदीय अधिवेशन संयुक्त रूप से भव्यता के साथ चंद्रौटा में संपन्न हुआ। साधारण सभा में भूमिराज भट्टराई पुनः लुंबिनी प्रदेश के तथा विष्णु प्रसाद खतिवड़ा कपिलवस्तु जिले के अध्यक्ष चुने गए।

पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के राष्ट्रीय मानव अधिकार प्रतिष्ठान, लुंबिनी प्रदेश तथा कपिलवस्तु जनपद का वार्षिक अधिवेशन संयुक्त रूप से सीमायी क्षेत्र चंद्रौटा में विष्णु प्रसाद खतिवड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसके मुख्यातिथि प्रदेश सभा सदस्य (विधायक) अर्जुन केसी रहे।

अधिवेशन को संबोधित करते मुख्यातिथि अर्जुन केसी

मानव अधिकार प्रवर्द्धन के लिए संघ संस्थाओं को क्रियाशील रहने की जरूरत
मुख्यातिथि विधायक अर्जुन केसी ने कहा कि वर्तमान में अपराध और विकृतियां काफी बढ़ रही है। मादक पदार्थों की लत और बलात्कार सभ्य समाज को शर्मसार करने वाली विकृत प्रवृति है, ऐसी स्थिति को रोकने के लिए समय रहते हम सब सचेत नहीं हुए तो समाज मानवीय नहीं रह जाएगा। पर्वों पर इस दुर्व्यसन की प्रवृत्ति हमारे लिए कलंक है और हमारी सनातन संस्कृति को नष्ट करने का प्रमुख कारक है। उन्होंने वातावरणीय संरक्षण के अधिकार को एक नवोन्मेषी सोच बताते हुए नदी नाला को स्वच्छ रखने की भी वकालत की। मानव अधिकार प्रवर्द्धन के लिए सभी संघ संस्थाओं से क्रियाशील रहने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय मानव अधिकार प्रतिष्ठान के कार्यों व योगदान की जानकारी देते जिला अध्यक्ष विष्णु खतिवडा

प्रतिष्ठान को और समर्थ व सक्रिय बनाने के प्रति प्रतिबद्धता
राष्ट्रीय मानव अधिकार प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विष्णु खतिवडा द्वारा वार्षिक प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए मानव अधिकार के प्रवर्द्धन में जनपदीय शाखा के कार्यों, योगदान की जानकारी दी। उन्होंने सामाजिक चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रतिष्ठान को और समर्थ व सक्रिय बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इन्होंने भी किया संबोधित
अधिवेशन को शिवराज नगरपालिका (चन्द्रौटा) के पूर्व मेयर नेत्रराज अधिकारी, हुमाकांत खनाल, महादेव पोखरेल, अजय प्रताप गुप्त, जमशेद अली मियां, अक्षिता शुक्ला, एसएसआई प्रकाश जी, सुशीला खनाल आदि ने संबोधित कर मानव अधिकार के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।

अतिथियों को सम्मानित करते विधायक अर्जुन केसी

इन्हें मिला सम्मान
कार्यक्रम में शिवराज नगरपालिका वार्ड नंबर एक तथा पांच के अध्यक्ष घनश्याम पौडेल दंपत्ति सहित नीरज गिरी, फर्स बहादुर बिक तथा खगेश्वर गिरी को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

व निर्वाचित कार्यसमिति के पदाधिकारी

चुनी गई 23 सदस्यीय नई कार्यसमिति
राष्ट्रीय मानव अधिकार प्रतिष्ठान के कपिलवस्तु शाखा के उक्त आठवें साधारण सभा व पांचवें अधिवेशन में विष्णु खतिवड़ा को पुनः अध्यक्ष चुनते हुए 23 सदस्यीय नई कार्यसमिति गठित की गई। समिति में उपाध्यक्ष भूमिराज भट्टराई, विमला पौडेल, गुंजा चौधरी। सचिव में खगेश्वर गिरी, सह सचिव में भक्ति पौडेल तथा कोषाध्यक्ष में ओम प्रकाश भंडारी चुने गए।

नए सदस्यों ने ली सदस्यता
कार्यक्रम में अधिक संख्या में नए सदस्यों ने उत्साह के साथ सदस्यता ली। नये सदस्यों का लोगों ने स्वागत करते हुए उनसे सकारात्मक योगदान की अपेक्षा की। द्वितीय सत्र में हुए एक दिवसीय प्रशिक्षण में मानव अधिकार के विभिन्न बिंदुओं को बारीकी से समझाया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथिगण 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!