Rapist Arrested : नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपित 60 वर्षीय वृद्ध गिरफ्तार
सरयू नहर स्थित मुडिला डिहवा पुल के पास से हुआ गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर : ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बढ़नी कस्बे में बीते गुरुवार की सायं नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित वृद्ध को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित निसार कुरैशी पुत्र मोहम्मद याकूब निवासी वार्ड नंबर 4 भट्ठा मोहल्ला बढ़नी को कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेज दिया गया।
ढेबरुआ थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बीते गुरुवार की सायं करीब छह बजे बढ़नी कस्बे के एक वार्ड की नौ वर्षीय बच्ची को बहला फुसलाकर कर मोहल्ले के ही 60 वर्षीय निसार कुरैशी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। शुक्रवार की रात पौने नौ बजे पुलिस ने मुडिला डिहवा के पास सरयू नहर पर बने पुल से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करते हुए कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में ढेबरुआ एसओ संतोष कुमार सिंह, कांस्टेबल भानु प्रताप सिंह, कांस्टेबल अरविंद कुमार बिंद शामिल थे।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।
संतोष कुमार सिंह
थानाध्यक्ष, ढेबरुआ