दुनिया

Forbes Powerful Country List : शक्तिशाली देशों की लिस्ट जारी, अमेरिका शीर्ष पर

फोर्ब्स ने 2025 की सबसे शक्तिशाली देशों की लिस्ट जारी कर दी है, हालांकि इस बार लिस्ट में भारत को टॉप 10 में शामिल नहीं किया गया है। भारत को बड़ा झटका, फोर्ब्स ने शक्तिशाली देशों की रैंकिंग में इंडिया को किया टॉप 10 से बाहर, यह मुस्लिम देश शामिल, भारत की स्थिति ने चौंकाया !

Forbes Powerful Country List : फोर्ब्स ने 2025 में दुनिया की 10 सबसे शक्तिशाली देशों की रैंकिंग जारी की है, जिसमें भारत को टॉप 10 से बाहर रखा गया है। यह सूची कई महत्वपूर्ण पैमानों पर आधारित है, लेकिन भारत जैसी विशाल आबादी, चौथी सबसे बड़ी सेना, और पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश को बाहर रखने से कई सवाल उठ रहे हैं।

फोर्ब्स ने बताया कि यह सूची यूएस न्यूज की तरफ से तैयार की गई है और रैंकिंग के लिए पांच मुख्य पैमानों का उपयोग किया गया है। इस सूची को किसी भी देश में उसके नेता, आर्थिक प्रभाव, राजनीतिक प्रभाव, मजबूत अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन, और मजबूत सेना के आधार पर तैयार किया जाता है।

2025 के दुनिया के शीर्ष 10 शक्तिशाली देश

रैंकिंग, देश, जीडीपी, जनसंख्या, क्षेत्र का विवरण

1 – अमेरिका, 30.34 ट्रिलियन डॉलर, 34.5 करोड़ उत्तरी अमेरिका.

2 – चीन, 19.53 ट्रिलियन डॉलर, 141.9 करोड़, एशिया.

3 – रूस, 2.2 ट्रिलियन डॉलर, 14.4 करोड़, यूरोप

4 – UK, 3.73 ट्रिलियन डॉलर, 6.91 करोड़, यूरोप

5 – जर्मनी, 4.92 ट्रिलियन डॉलर, 8.45 करोड़, यूरोप

6 – दक्षिण कोरिया, 1.95 ट्रिलियन डॉलर, 5.17 करोड़ एशिया

7 – फ्रांस, 3.28 ट्रिलियन डॉलर, 6.65 करोड़, यूरोप

8 – जापान, 4.39 ट्रिलियन डॉलर, 12.37 करोड़, एशिया

9 – सऊदी अरब, 1.14, ट्रिलियन डॉलर, 3.39 करोड़ एशिया

10 – इजरायल, 550.91 बिलियन डॉलर, 93.8 लाख एशिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!